भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करके यह लगभग तय कर दिया है कि वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह पक्की हो चुकी है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने दिखा दिया कि वह पूरी तरह फिट हैं। तिलक वर्मा काफी समय से ग्रोइन इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन मैच के दौरान उनकी बल्लेबाजी देखकर कहीं से भी यह नहीं लगा कि वह लंबे समय तक चोट से जूझ रहे थे।
करीब एक महीने बाद तिलक ने मैदान पर वापसी की और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी की। मैच से पहले तिलक ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया था। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि रवि बिश्नोई के साथ गेंदबाजी का भी अभ्यास किया, जिससे उनकी तैयारी साफ नजर आई।
तिलक की बल्लेबाजी
तिलक ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाएं। रिवर्स स्वीप खेला और बेहतरीन छक्का भी जड़ा। हालांकि, वह 38 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी से उन्होंने सेलेक्टर्स को भरोसा दिला दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-3 के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।