25
भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड आयोजित की गई। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें इस परेड पर टिकी रहीं। इस परेड में भारत ने अपनी सैन्य ताकत दिखाई। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी परेड में देखने को मिली। इस मौके पर इंडियन एयरफोर्स ने कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में इंडियन एयरफोर्स की ताकत दिखाई गई है और दिल्ली का ऊंचाई से नजारा भी इन वीडियो में देखने को मिल रहा है।
इंडियन एयरफोर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कुल आठ वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में भारतीय एयरफोर्स के आसमान में दिखाए गए करतब दिखाए गए हैं। राफेल विमान की गर्जना भी इस मौके पर सुनाई दी। एयरफोर्स ने इन वीडियो के साथ लिखा, ‘ इंडियन एयरफोर्स के नजरिए से गणतंत्र दिवस परेड 2026 फ्लाईपास्ट की झलकियां।’